गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार, खाल और मुख्य अंग काटकर ले गए तस्कर
आज 30 जुलाई को गुना मुख्यालय से कुछ ही दूर उमरी के जंगल में तेंदुए के शिकार से वन विभाग और पुलिस, प्रशासन सकते में आ गया हैं।
गुरुवार को उमरी चोकी क्षेत्र के चीरा घाट के रानी, रुशनी गुफा के पास जंगल में एक तेंदुआ मरा हुआ पडा हैं कि सूचना पर गुना के सेवक गोसे बक,मोनू ओझा, राम सिंह रजक, गोविन्द अहीरवार, दीपक मांझी को मिली। इस सूचना पर इसके बाद गुना कलेक्टर एवं एसपी गुना को फोन के माध्यम से सूचना दी गई।
उमरी चौकी म्याना थाना, वन विभाग के अधिकारी मोके पर पहुंची। मौका स्थल पर शिकार किये गए तेंदुआ के चारों पेर गर्दन एवं पुंछ शरीर से काट कर अज्ञात व्यक्ति ले गए हैं।
शिकार किए गए मृत तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम करा कर भूमिगत कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)