ग्राम प्रधान पर आरोप: खेतों में डलवाए साइफन पाइप हटवाने की ग्रामीणों ने डीएम से मांग

Wednesday, September 3, 2025 - 20:05
Updated: 1 year ago
0
ग्राम प्रधान पर आरोप: खेतों में डलवाए साइफन पाइप हटवाने की ग्रामीणों ने डीएम से मांग

फतेहपुर (आरएनआई) बिंदकी तहसील क्षेत्र के मीरमऊ पैगम्बरपुर गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर प्रधान द्वारा खेतों में डलवाए गए साइफन पाइप को हटवाए जाने की मांग की है। 

जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान राकेश सिंह उर्फ मनमोहन सिंह ने जेसीबी से खुदाई करवाकर एक रास्ता बनवाया। भूमिधरी की मिट्टी खुदाई करवाकर रास्ते की पुराई करवाई है। जिससे उनके खेतों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान चुनावी रंजिश के कारण ये सब कर रहे हैं। जमीन पर फसल नष्ट करने के लिए खेतों के बीचो-बीच पानी निकालने के लिए साइफन पाइप डलवा दिया। जेसीबी से खुदाई करवाकर पुराई करवा दी। बताया कि खेतों के समीप लगभग दो बीघा ग्राम समाज की जमीन पड़ी है। जहां पहले से पानी निकलता था। जिस जमीन पर आज प्रधान प्रतिनिधि सुरेश सिंह पुत्र लल्लू सिंह कब्जा किए हैं। ग्रामीणों कहा रहा कि मेड़ की मिट्टी कटान होने से फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि दो दिनों में खेतों से निकाले गए साइफन पाइप को तत्काल हटवाया जाए। यदि ऐसा न हुआ तो ग्रामीण स्वयं पाइप हटाने के लिए विवश हो जाएंगे। इस मौके पर गोविन्द, कालिका, दीपक, रानू, रामू, रज्जू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User