ग्राम पंचायत में हुए गबन की डीएम से शिकायत, दबंग पर प्रधानी चलाने व फर्म बनाकर धन गबन करने का आरोप

Wednesday, September 3, 2025 - 20:04
Updated: 1 year ago
0
ग्राम पंचायत में हुए गबन की डीएम से शिकायत, दबंग पर प्रधानी चलाने व फर्म बनाकर धन गबन करने का आरोप

फतेहपुर (आरएनआई) हसवा विकास खण्ड की ग्राम सभा खेसहन में किए जा रहे गबन की शिकायत लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट आए और जिलाधिकारी को संबोधित एक शिकायती पत्र सौंपकर दबंग पर प्रधानी चलाने व फर्म बनाकर बिना विकास कार्य कराए धन गबन किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई किए जान की मांग की। 

खेसहन के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि अनुसूचित जाति की सोनम देवी ग्राम प्रधान हैं, लेकिन श्रीराम दुबे प्रधानी चला रहे हैं। जिनका आपराधिक इतिहास भी है। विकास कार्यों में जालसाजी करके स्वयं अपने नाम की फर्म बनाकर धन गबन कर रहे हैं। उनके पुत्र सतीश व बलराम द्विवेदी पूरा भ्रष्टाचार करते हैं। बताया कि ग्राम सभा में ओडीएस प्लस चयनित गांव के अंतर्गत गबन, आवास योजना मनरेगा का पैसा गबन किया गया। पूरे कार्यकाल में खुली बैठक नहीं कराई गई। पंचायत भवन कभी नही खुलता और अधिकारी भी नहीं आते हैं। हैण्डपम्प रिबोर में घोर भ्रष्टाचार किया गया है। मनरेगा मजदूरों के भुगतान में भी गबन किया गया। बिना टेण्डर जारी किए कार्य कराए जा रहे हैं। हिस्ट्रीशीटर श्रीराम दुबे गरीब प्रधान को दबाव बनाकर जान-माल की धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि मामले की जांच कराकर दोषी लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। इस मौके पर छोटकू तिवारी, अजय द्विवेदी, अनिल सविता, शिवम अग्निहोत्री, राजकरन, दीपक, रमेश, शिवम दुबे, विनोद, रामकुमार, रमेश, कुलदीप, तेजस्वी, नीलेश, मिठाईलाल, प्यारेलाल आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User