ग्राम देवी आटस में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

एंटी रोमियो स्क्वायड की जिला प्रभारी एस.आई. अलका रानी ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों, साइबर फ्रॉड, मोबाइल लिंक द्वारा होने वाली ठगी से बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।  (डॉ.  गोपाल चतुर्वेदी)

Tuesday, January 28, 2025 - 19:43
0
ग्राम देवी आटस में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

वृन्दावन (आरएनआई) ग्राम देवी आटस स्थित प्राचीन मां मनसा देवी मन्दिर के सभागार में पुलिस प्रशासन मथुरा-वृन्दावन के द्वारा महिलाओं एवं पुरुषों को जागरूक करने हेतु पोश ट्रेनिंग, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एवं नारी सम्मान का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

जिसके अंतर्गत पुलिस प्रशासन की ओर से एंटी रोमियो स्क्वायड की जिला प्रभारी एस.आई. अलका रानी ने महिलाओं, बच्चियों व समस्त ग्राम वासियों के प्रिवेंशन ऑफ़ सीक्वेंस हारासमेंट के बारे में एवं मिशन शक्ति नारी सुरक्षा तथा नारी सम्मान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए समस्त कानून एक्ट और सहायता हेल्पलाइन के बारे में बताया। इसके अलावा सभी अपराधों, साइबर फ्रॉड और मोबाइल लिंक के द्वारा होने वाले अपराधों से बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर वैष्णव ब्राह्मण समाज,मथुरा के जिलाध्यक्ष पंडित विनोद शर्मा, ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, प्रख्यात ज्योतिषाचार्य भूदेव कृष्ण शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राधाकांत शर्मा, ब्रज जन सेवा समिति की सचिव श्रीमती अनुराधा शर्मा, अशोक पहलवान, रामजीत पहलवान, पूरण लाल शर्मा, बैकुंठ शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, श्रीमती सोनम शर्मा, पूनम शर्मा, सामालिया, बिजेन्दर, ब्रजमोहन, कल्लू पण्डित, बृजेश प्रधान, ठाकुर सरनाम सिंह, राम सिंह मास्टर, कांस्टेबल अनुज प्रताप, कांस्टेबल अनामिका, कांस्टेबल दीपा, कमलेश आदि की उपस्थिति विशेष रही। पण्डित भूदेव कृष्ण शास्त्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User