गोशाला पहुंचकर विधायक ने गो सेवकों का किया सम्मान, गायों पर मोरपंख बांधकर कि पूजा
मुंगावली (आरएनआई) मुंगावली तहसील अंतर्गत मल्हारगढ़ गांव में मां बिजासन गोशाला में गोवर्धन पूजा करने के लिए पूर्व मंत्री और विधायक बृजेंद्र सिंह यादव आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बता दें कि दीपावली पूजन के बाद मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी इसरार खान मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह परिहार अपने मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम मल्हारगढ़ की मां बिजासन गोशाला पहुंचकर कर पहले गायों को नहलाकर उनके सजाकर सर पर मोर पंख इत्यादि बांध कर उनकी पूजा की तो बही गोशाला परिसर में ही गोवर्धन पूजा भी की जिसमें कहा कि गोवर्धन पूजा का देश ओर प्रदेशवासियों को इसकी हार्दिक बधाई दी। उन्होंने किसानों की समृद्धि के लिए दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। तो बही गौसेवकों का सम्मानित कर वस्त्र भी वितरण किए गए, जिसमें जन भागीदारी समिति अध्यक्ष दीपक पालीवाल, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह परिहार, महामंत्री रामबाबू दुबे, उपाध्यक्ष संतोष ओझा के साथ अनुविभागीय अधिकारी इसरार खान सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

