पुलिस स्मृति दिवस पर गुना में शहीद जवानों को नमन, श्रद्धांजलि समारोह में उमड़ा जनसैलाब

Oct 21, 2025 - 19:54
Oct 21, 2025 - 19:55
 0  135
पुलिस स्मृति दिवस पर गुना में शहीद जवानों को नमन, श्रद्धांजलि समारोह में उमड़ा जनसैलाब

गुना (आरएनआई) 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख की पहाड़ियों पर चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के 10 वीर जवान शहीद हुए थे। इन अमर शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के रूप में पूरे देश में श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया जाता है ।

इसी क्रम में आज 21 अक्टूबर 2025 को गुना जिले में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा-निर्देशन में लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक परिसर में पुलिस स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 09:00 बजे हुआ, जिसमें जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक, न्यायिक एवं पुलिस अधिकारीगण सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा वर्ष 2024-25 के दौरान देशभर में कर्तव्य निर्वहन करते हुए शहीद हुए कुल 191 अमर जवानों के नामों का वाचन किया गया। इन शहीदों में मध्यप्रदेश पुलिस के 11 वीर सपूतों -निरीक्षक संजय पाटक,-निरीक्षक रमेश कुमार धुर्वे,सउनि  रामचरण गौतम,-सउनि महेश कुमार कोरी,-प्रधान आरक्षक संतोष कुशवाह, -प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग, प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे, -प्रधान आरक्षक गोविंद पटेल,आरक्षक  अनुज सिंह,-आरक्षक सुंदर सिंह बघेल एवं -आरक्षक अनिल यादव शामिल हैं ।

शहीदों के नामों के वाचन उपरांत सूची को शहीद स्मारक पर रखकर शोक परेड व सलामी के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक गुना पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष, अपर सत्र न्यायाधीश  आर.के. रघुवंशी, कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल, सैनानी एसएएफ विकास पाटक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, डीएसपी मुख्यालय जमील उद्दीन सिद्दीकी, होमगार्ड कमांडेंट आर.के. पथरौल, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय सहित पुलिस विभाग एवं अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे जिनके द्वारा शहीद स्‍मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने कहा कि “हमारे शहीद साथियों ने अपने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनके अदम्य साहस, निष्ठा और देशप्रेम को हम नमन करते हैं। पुलिस परिवार सदैव उनके परिवारों के साथ खड़ा है।"

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0