गोवर्धन पर्व पर गुना में परंपरा और संस्कृति का संगम, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ विधि-विधानपूर्वक आयोजन
गुना (आरएनआई) प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक,धार्मिक और सामाजिक विरासत को सहेजते हुए जिलेभर में गोवर्धन पूजा पर्व बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर की कैंट गौशाला एवं जनपद पंचायत गुना की ग्राम पंचायत विनायकखेडी़ अंतर्गत ग्राम कंचनपुरा स्थित बृज गौशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक पन्नालाल शाक्य,धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव सहित कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल,एसडीएम श्रीमती शिवानी पाण्डे, डिप्टी कलेक्टर एवं प्र.सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, तहसीलदार,पीओ डूडा संजय श्रीवास्तव तथा सीईओ जनपद गौरव खरे उपस्थित रहे।
पूजा-अर्चना के दौरान उपस्थितजनों ने पारंपरिक विधियों के अनुसार गोवर्धन पर्व मनाया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा "गोवर्धन पर्व हमारी प्राचीन परंपराओं, प्रकृति, पर्वत और गौ-वंश संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व मानव और प्रकृति के अटूट संबंध का प्रतीक है, जिसे सहेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
इस दौरान गौसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गौसेवकों को सम्मानित किया गया। उसके बाद उपस्थितजनों ने गौमाता की पूजा कर उन्हें गौ-ग्रास खिलाया तथा जिले की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



