गुना में स्टील पोटाश गन फटने से 13 वर्षीय बच्चा गंभीर, हाथ हुआ क्षतिग्रस्त
गुना (आरएनआई) दीपावली पर बाजार में बिक रही स्टील पोटाश गन के फटने के मामले सामने आ रहे हैं। स्टील के पाइप से देशी जुगाड़ से बनी ये गन गुना समेत पूरे प्रदेश और ऑनलाइन भी बिक रही है। गंधक (पोटाश) भरकर चलाने वाली इस गन में तेज धमाके की आवाज आती है।
ज्यादा पोटाश भरने से पाइप फटने का खतरा रहता है। स्टेनलेस स्टील की गन फटने का खतरा ज्यादा है। शहर के एक निजी अस्पताल में आज एक 13 साल का बच्चा इसी गन से हादसे का शिकार होकर गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। उक्त बच्चे का दांए हाथ का पंजा गन फट जाने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
डॉक्टर्स ने उसके हाथ का ऑपरेशन करने की सलाह दी है। ऑपरेशन के बाद ही पता चलेगा कि बच्चे का हाथ ठीक हो सकेगा या नहीं। गौरतलब है कि पोटाश गन की बिक्री आम है मार्केट में ये 300 रुपए जबकि ऑनलाइन 1200 रुपए में आसानी से मिल रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



