गुरु पूर्णिमा पर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, फूलों की वर्षा से हुआ स्वागत

Wednesday, July 29, 2026 - 14:33
0
गुरु पूर्णिमा पर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, फूलों की वर्षा से हुआ स्वागत

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वृंदावन स्थित बेलवन आश्रम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त आश्रम पहुंच गए। इस अवसर पर पूरे आश्रम में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

प्रातःकाल संत प्रेमानंद महाराज ने अपने दीक्षित परिकरों से स्नेहपूर्वक मुलाकात की और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। उनके स्वागत में भक्तों ने मार्ग पर फूलों की चादर बिछा दी। जयकारों, भजन-कीर्तन और गुरु वंदना से पूरा आश्रम भक्तिमय हो उठा। गुरु के दर्शन करते ही श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बेलवन आश्रम में दिनभर गुरु पूजन, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User