गुना शहर को सुंदर और सुरक्षित बनाने पर जोर, भाजपा नेता राहुल जैन ने जिला प्रशासन से की विशेष अपील

Sunday, October 19, 2025 - 15:05
Updated: 11 months ago
0
गुना शहर को सुंदर और सुरक्षित बनाने पर जोर, भाजपा नेता राहुल जैन ने जिला प्रशासन से की विशेष अपील

गुना (आरएनआई) – भाजपा नेता और समाजिक चिंतक राहुल जैन ने गुना शहर के विकास और सुंदरता के लिए जिला प्रशासन को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। जैन ने शहर के नालों, सड़कों और गुनिया नदी की सफाई को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की और इसे निरंतर बनाए रखने पर जोर दिया।

राहुल जैन ने कहा कि गुनिया नदी और शहर की नालियों का उचित प्रबंधन केवल शहर को सुंदर नहीं बनाएगा, बल्कि जनधन की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि यह महत्त्वपूर्ण योजना बिना किसी राजनीतिक नाटक या सोशल मीडिया प्रदर्शन के प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाई जाए।

जैन ने शहर की प्रमुख सड़कों और वार्डों में डामर और सीसीसी मार्गों के कार्यों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कहीं भी नियम विरुद्ध सड़क निर्माण या मरम्मत नहीं होनी चाहिए और स्थानीय निवासियों से संतुष्टि प्रमाण पत्र लिए जाने चाहिए।

उन्होंने जिला प्रशासन की गोपालपुर-नानाखेड़ी पुलिया से गोपालपुरा डेम तक सफाई और कायाकल्प कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल स्तुति योग्य है। जैन ने जिला प्रशासन और तकनीकी शाखाओं से अनुरोध किया कि शहर की सड़कों, गलियों और क्रॉस चैनल रैंप कार्यों की गुणवत्ता और तकनीकी संगति सुनिश्चित की जाए।

राहुल जैन ने कहा, "शहर की सुंदरता और सुव्यवस्था के लिए केवल योजना ही नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति और निरंतर निगरानी भी आवश्यक है। यदि ये उपाय नियमित रूप से लागू होंगे तो गुना शहर न केवल सुरक्षित बल्कि आकर्षक भी बन सकेगा।"

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User