कलेक्टर-एसपी ने किया गोपालपुरा स्थित आतिशबाजी बाजार का निरीक्षण

Sunday, October 19, 2025 - 14:54
Updated: 11 months ago
0
कलेक्टर-एसपी ने किया गोपालपुरा स्थित आतिशबाजी बाजार का निरीक्षण

गुना (आरएनआई) जिला प्रशासन द्वारा दीपावली त्योहार के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने आज कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने गोपालपुरा स्थित दशहरा मैदान के आतिशबाजी बाजार का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा विक्रेताओं को दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पानी एवं रेत की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी प्रकार की आगजनी की स्थिति में तुरंत नियंत्रण किया जा सके। कलेक्टर ने निर्देशित किया जो विक्रेता जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उनके लाइसेंस निरस्त करने एवं सामग्री जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ श्रीमती मंजुषा खत्री, एएसपी मान सिंह ठाकुर, सीएसपी श्रीमती प्रियंका मिश्रा सहित नगर पालिका का अमला उपस्थित रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User