गुना शहर के सभी मैरिज गार्डन मलिक पार्किंग व्यवस्था करें सुनिश्चित : एसडीएम

पार्किंग व्यवस्था न करने की स्थिति में गार्डन मालिकों के विरुद्ध की जावेगी वैधानिक कार्रवाई। 

Saturday, February 17, 2024 - 11:55
Updated: 3 years ago
0
गुना शहर के सभी मैरिज गार्डन मलिक पार्किंग व्यवस्था करें सुनिश्चित : एसडीएम

गुना  (आरएनआई) कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के मार्गदर्शन में शहर की यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण मुक्त रखने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं इसी क्रम गुना एसडीएम गुना दिनेश सावले के नेतृत्व राजस्व, नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से सतत प्रयास किये जा रहा है।

गुना एसडीएम दिनेश सावले बताया कि प्राय: यह देखने में आ रहा है शहर में बहुत से मैरिज गार्डन संचालित हैं यहां शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है लेकिन उनके द्वारा नियम अनुसार मैरिज गार्डन में पार्किंग नहीं करायी जाती हैं, जबकि पार्किंग व्यवस्था करना मैरीज गार्डन मालिकों की जिम्मेदारी हैं। लेकिन कुछ मैरिज गार्डन मालिकों द्वारा न तो पार्किंग व्यवस्था की जा रही है न हीं पार्किंग व्यवस्था के लिए अपने वॉलिंटियर नियुक्त किया जा रहे हैं।

गार्डन में पार्किंग व्यवस्था न होने से आगंतुक अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर देते है जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ती है और जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है कई घण्टो तक शहर में जाम लगा रहता है।

आमजन को ट्रैफिक जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है दिनांक 17 और 18 फ़रवरी को बहुत सी शादियां हैं और आने वाले समय में भी शादियां हैं। इसलिए गार्डन मालिक स्वयं पार्किंग अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करे। अन्यथा की स्थिति में संज्ञान में लेकर गार्डन मालिकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User