श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा, घर-घर सजे गोबर के गोवर्धन

Oct 22, 2025 - 21:47
Oct 22, 2025 - 21:55
 0  81
श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा, घर-घर सजे गोबर के गोवर्धन

मुंगावली (आरएनआई) दीपावली पर्व की रोशनी और उल्लास के बाद बुधवार को नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर के घरों, गलियों और मंदिरों में धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने प्रातःकाल गोबर से सुंदर गोवर्धन पर्वत बनाए और पूजा-अर्चना की। शहर के स्टेशन रोड, पुराना बाजार, ग्वाल मोहल्ला, बस स्टैंड सहित कई इलाकों में लोगों ने पारंपरिक तरीके से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। घर-घर में गोबर से बने गोवर्धन पर्वत और पशुओं की प्रतिमाएं सजाई गईं। बच्चों ने भी इस धार्मिक उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया और दीयों से सजावट की। पूजा के दौरान भक्तों ने “गोवर्धन महाराज की जय”, “श्रीकृष्ण गोवर्धन की जय” के जयघोष लगाए। इसके बाद अन्नकूट का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन भगवान को भोग स्वरूप अर्पित किए गए। कई स्थानों पर भक्तों को अन्नकूट प्रसादी का वितरण भी किया गया गौशालाओं में भी इस अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन हुआ। गौमाता की पूजा कर गो सेवकों का सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं ने गाय के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। गोवर्धन पूजा के इस पारंपरिक पर्व ने नगर में भक्ति, एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्रद्धालुओं का कहना था कि यह पर्व हमें प्रकृति और पशुधन के प्रति सम्मान का भाव सिखाता है। नगर में दिनभर धार्मिक संगीत, आरती और दीयों की रौशनी से आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। वही नगर परिषद मुंगावली की डिपो स्थित गौशाला जाकर भाजपा जिला महामंत्री नरेश ग्वाल द्वारा जाकर गोवर्धन पूजा व गौ पूजा की गई ग्वाल ने बताया कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह परिहार, मंडल महामंत्री रामबाबू दुबे, जंडेल यादव, विक्रम यादव, पवन ग्वाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0