गुना में स्कूलों का औचक निरीक्षण: कई शिक्षक नदारद, गंदगी और भोजन व्यवस्था में लापरवाही उजागर, सीईओ ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुना (आरएनआई) जिला पंचायत गुना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक दुबे के निर्देशानुसार आज जिला एवं जनपद पंचायत के 15 अधिकारियों द्वारा जिले के पांचों ब्लॉक के 15 शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में आरोन ब्लॉक के जीएमएस मोहरीखुर्द स्कूल का निरीक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरोन द्वारा किया गया। आरोन ब्लॉक के ही जीएमएस वृन्दावन स्कूल का निरीक्षण सहायक संचालक मत्स्य जिला गुना द्वारा, जीएचएस रामपुर स्कूल का निरीक्षण पीओ पीओ वाटरशेड जिला पंचायत गुना द्वारा, सीएम राईज बरखेड़ाहाट स्कूल का निरीक्षण एपीओ जिला पंचायत गुना द्वारा, जीएमएस गर्ल्स आरोन का निरीक्षण लेखाधिकारी जिला पंचायत गुना द्वारा किया गया।
इसी प्रकार बमोरी ब्लॉक के सीएम राईज फतेहगढ़ स्कूल का निरीक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बमोरी द्वारा किया गया। वहीं बमोरी ब्लॉक के ही जीपीएस पठार मोहल्ला स्कूल का निरीक्षण सहायक यंत्री जनपद पंचायत बमोरी द्वारा, जीपीएस बागेरी स्कूल का निरीक्षण डीसी आरजीएसए जिला पंचायत गुना द्वारा, जीपीएस बिसोनिया स्कूल का निरीक्षण परियोजना अर्थशास्त्री जिला पंचायत गुना, जीएमएस लोड़ेरा स्कूल का निरीक्षण डीसी एसबीएम जिला पंचायत गुना द्वारा किया गया।
गुना ब्लॉक के जीपीएस नयागांव (बजरंगगढ़) स्कूल का निरीक्षण सहायक यंत्री जनपद पंचायत गुना द्वारा किया गया। गुना ब्लॉक के ही जीएमएस गादेर स्कूल का निरीक्षण उपयंत्री जनपद पंचायत गुना द्वारा किया गया। वहीं चांचौड़ा ब्लॉक जीपीएस स्कूल का निरीक्षण लेखाधिकारी जिला पंचायत गुना द्वारा तथा चांचौड़ा ब्लॉक के ही जीपीएस खातोली स्कूल का निरीक्षण जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला गुना द्वारा किया गया।
इसी प्रकार राघौगढ़ ब्लॉक जीपीएस कोलुआ स्कूल का निरीक्षण सहायक यंत्री जनपद पंचायत राघौगढ़ द्वारा किया गया। वहीं राघौगढ़ ब्लॉक के ही जीएमएस सागर स्कूल का निरीक्षण सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग राघौगढ़ द्वारा, जीएमएस सनबतखेड़ी स्कूल का निरीक्षण लेखाधिकारी जिला पंचायत गुना द्वारा किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरोन द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि आरोन ब्लॉक के जीएमएस मोहरीखुर्द स्कूल के निरीक्षण के दौरान स्कूल सुबह 10:30 बजे विद्यालय बंद पाया गया एवं कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं मिला। इस संबंध में विकाराखंड शिक्षाधिकारी को विद्यालय बंद होने की सूचना दी गई। सूचना उपरांत लगभग सुबह 11.15 बजे श्रीमती किरन शर्मा,भूपेन्द्रसिंह रघुवंशी, केवलसिंह बुनकर (बीएलओ में ड्यूटी लगी है।) उपस्थित हुए। शेष 03 शिक्षक वीरेन्द्र यादव, सुरेन्द्रसिंह तोमर संजीव राजपूत अनुपस्थित पाये गये। वीरेन्द्र यादव प्रधानाचार्य दिनांक 06.11.2025 एवं 07.11.2025 का आकस्मिक अवकाश का आवेदन स्टॉफ उपस्थिति रजिस्टर में पाया गया परन्तु इनके द्वारा आकस्मिक अवकाश की सूचना वरिष्ठ कार्यालय का प्रदाय नहीं की गई थी। मध्यान्ह भोजन वितरण मध्यान्ह पंजी के अनुसार 06 नवम्बर 2025 को 19 बच्चों को भोजन प्रदाए किया जाना अंकित है, परन्तु बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर में दिनांक 06 नवम्बर 2025 को उपस्थिति दर्ज नहीं पाई गई। विद्यालय में राधा स्व-सहायता समूह एवं माध्यमिक विद्यालय में साई बाबा स्व-सहायता समाह द्वारा मध्यान्ह भोजन का वितरण किया जा रहा है। मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार दिया जा रहा है।
इसी प्रकार औचक निरीक्षण के उपरांत अन्य अधिकारियों द्वारा भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि निरीक्षण के दौरान आरोन ब्लॉक के जीएचएस रामपुर स्कूल में बच्चों की उपस्थिति के आधार पर पर्याप्त मध्यान्ह भोजन नहीं पाया गया। वहीं स्कूल के शौचालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी नहीं थी। वहीं जीएमएस गर्ल्स आरोन के बालिका शौचालयों में गंदगी पाई गई। बमोरी ब्लॉक के जीएमएस लोड़ेरा स्कूल में बच्चों को मैन्यू अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जाना पाया गया। बमोरी ब्लॉक के ही जीपीएस बागेरी स्कूल में रसोई घर का रख-रखाव ठीक नहीं पाया गया, बच्चों को मैन्यू अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जाना पाया गया, बच्चों के लिये पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं पाई गई, शाला परिसर के गेट पर ही काफी गंदगी देखी गई। चांचौड़ा ब्लॉक के जीपीएस खातोली स्कूल के परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाया गया।
निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना द्वारा संबंधित दोषी शाला प्राचार्य/शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया है कि इस प्रकार औचक निरीक्षण समय-समय पर किये जाते रहेंगे, जिससे बच्चों के शिक्षा स्तर एवं स्कूलों की कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार लाया जा सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



