गुना में मनरेगा की वीबी-जी-राम-जी योजना में बड़े फर्जीवाड़े के आरोप, अधिकारियों की मिलीभगत पर सवाल

Friday, January 16, 2026 - 10:59
Updated: 7 months ago
0
गुना में मनरेगा की वीबी-जी-राम-जी योजना में बड़े फर्जीवाड़े के आरोप, अधिकारियों की मिलीभगत पर सवाल

*जिले में मोदी जी की,वीबी-जी- राम-जी (मनरेगा) योजना में जिला जनपद के अधिकारियों की मिली भगत से सरपंचों ने लगाया पलीता,जनपदों के सीईओ की मेहरबानी से किया जा रहा है फर्जीवाडा, इंजीनियर सहित कई अधिकारियों के हस्ताक्षर से मस्टर पास*

जिले में भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वीबी-जी-राम-जी योजना में फर्जीवाडे पर क्या कलेक्टर, जिला सीईओ संज्ञान लेंगे?

गुना (आरएनआई) जिले की राघोगढ़ आरोन जनपद की दर्जनों पंचायतों में मोदी जी की वीबी-जी-राम-जी (मनरेगा) योजना में निरंतर फर्जीवाड़ा कर मजदूरों की फर्जी फोटो अपलोड कर लाखों रुपए के फर्जी मस्टर पास कर लाखों रुपए की राशि हड़पी जा रही है विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कई पंचायतों में वर्तमान में वीबी जी राम जी योजना का कोई कार्य नहीं चल रहा है पूर्व में मशीनों से किए गए कार्य हैं उन्हीं कार्यों के फर्जी मस्टर अपलोड कर राशि निकाली जा रही है, सूत्र राघोगढ़, आरोन, जनपद क्षेत्र की कई पंचायतों में खेत तालाब में भी भारी फर्जीवाड़ा किया गया है मामला अधिकारियों के संज्ञान में होने के बाद भी फर्जीवाड़े पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है, अब देखना होगा फर्जी वाड़े को रफा-दफा किया जाता है या फिर सख्त कार्रवाई होगी, 

जिला सीईओ से लेकर राघोगढ़ आरोन जनपद सीईओ के संज्ञान में फर्जीवाड़ा होने के बाद भी आज तक किसी भी पंचायत की कोई जांच नहीं की गई है ना ही किसी पंचायत पर कोई कार्रवाई की गई है,

 विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है यह फर्जीवाड़ा जिला जनपद के अधिकारियों के संरक्षण में जमकर फल फूल रहा है।, करोड़ों की फर्जी मस्टर अधिकारियों के द्वारा पास कर करोड़ों की राशि हड़प्पी जा रही है, मामला सुर्खियों में आने के बाद भी अधिकारियों के द्वारा आज तक कोई जांच नहीं की गई है, ना ही कोई सख्त करवाई की गई है, *आरोन, राधोगढ़ जनपद की दर्जनों पंचायतों में अधिकारीयों की मिलीभगत से चल रहा है फर्जी वाडा*

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User