गुना में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, कन्या पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत
गुना (आरएनआई) भारत देश के हृदय प्रदेश "मध्यप्रदेश" स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, गुना द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित रहकर कन्या पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया !
इस मौके पर सभी को संबोधित करते हुए उस ऐतिहासिक क्षण को याद किया जब 1 नवंबर 1956 को हमारी इस पावन धरती ने एक समृद्ध, सशक्त एवं सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली राज्य के रूप में नया स्वरूप प्राप्त किया, यह प्रदेश केवल भौगोलिक रूप से भारत का हृदय नहीं, बल्कि संस्कृति, अध्यात्म, जल-जंगल-जमीन, कृषि और सामाजिक सद्भाव का भी धड़कता हुआ केंद्र है।
आइये “स्थापना दिवस” के अवसर पर हम सभी संकल्प ले कि इस महान धरती की प्रतिष्ठा को और ऊंचाइयों पर लेकर जाएँ, हमारा किसान खुशहाल हो, युवा सशक्त हो, बहन-बेटियों को सम्मान और सुरक्षा मिले, उद्योग उन्नत हों और हर नागरिक को विकास की धारा से जोड़ा जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



