फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम रविन्द्र सिंह ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Nov 1, 2025 - 20:31
Nov 1, 2025 - 20:42
 0  189
फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम रविन्द्र सिंह ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सदर तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कार्याे में ढिलाई कदापि न बरती जाये। लाभार्थीपरक जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले। कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 102 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 08 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। इस अवसर उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी,  तहसीलदार सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0