गुना में नाले पर कब्ज़ा, पुलिया के पास 90 फीट लंबा अवैध निर्माण खड़ा
गुना (आरएनआई) ऐसे अतिक्रमणकारियों की हिम्मत की दाद देना होगी। ये निर्माण शहर के व्यस्ततम घोसीपुरा की पुलिया से लगकर ही गुनिया में किया जा रहा है। एक दम नाले में, 20 फुट चौड़ाई और करीब 90 फुट लंबाई में। नाले की ओर आरसीसी की पुख्ता दीवार बनाकर पूरा स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है। अगले चरण में इसमें पुलिया के लेबल तक मिट्टी से भराव कर बिल्डिंग बनाने की तैयारी है।
ये अकेला ऐसा अतिक्रमण नहीं है। इस पुलिया के दोनों तरफ दोनों ही किनारों पर नाले में मिट्टी भर के कच्चे पक्के अतिक्रमण बड़े पैमाने पर किए गए हैं। यही पास में दूसरी ओर नगरपालिका के क्वाटर बने हैं। जिनमें नगरपालिका कर्मचारी रहते हैं। सरेआम होने वाले ऐसे अतिक्रमण जब होते हैं तब कोई इन्हें रोकता क्यों नहीं? क्या अतिक्रमण करने वालों को नहीं पता होता कि इनके अवैध निर्माण कभी तोड़े जा सकते हैं। क्या इन्हें ये भी नहीं पता कि नाले को रोकेंगे तो बाढ़ आएगी।
अतिक्रमण हटाने की मुहीम कुछ सुस्त हुई तो चर्चा चल पड़ी है कि भू माफिया दवाब बनाने लगा है। आम लोगों की मांग है कि गुना के अच्छे भविष्य के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पूरी दम से चलना चाहिए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



