फिरोजाबाद में नाबालिग की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद (आरएनआई) थाना रजावली क्षेत्र में 27 अगस्त को हुई नाबालिग बच्ची काजल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी ध्यानपाल उर्फ पप्पू निवासी गढ़ी पांडे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
घटना के संबंध में मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी काजल बकरियां चराने के लिए खेत पर गई थी। उसे मोबाइल देकर घर लौटने के बाद जब वे वापस खेत पहुंचे तो काजल वहां नहीं मिली और उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। कुछ ही देर बाद बाजरे के खेत से काजल का शव बरामद हुआ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पांच पुलिस टीमों का गठन किया। इन टीमों ने जांच कर ठोस साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ध्यानपाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने स्वीकार किया कि वह काजल को बहला-फुसलाकर गलत नीयत से खेत में ले गया था। इरादा पूरा न होने पर जब काजल ने घटना की जानकारी परिजनों को बताने की बात कही, तो आरोपी ने उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या कर दी और शव को बाजरे के खेत में छुपा दिया। इसके बाद वह मृतका का मोबाइल लेकर फरार हो गया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



