गुना में गुंडों का आतंक: युवक को सरेआम पीटने का वीडियो वायरल

Thursday, February 27, 2025 - 17:49
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला सिटी कैंट थाना क्षेत्र का है, जहां कुछ बदमाशों द्वारा एक युवक को सरेआम बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुंडे युवक पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए हैं सूत्रों के अनुसार, यह घटना 19 फरवरी की है और घोसीपुरा क्षेत्र में घटित हुई। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक पर बेहरमी से हमला किया गया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। , वही गुंडों के खौफ के कारण पीड़ित  ने एफआईआर दर्ज  नही कराई है ।वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि वह आरोपियों के खिलाफ क्या कड़ी कार्रवाई हो पाएगी ।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User