गुना में ई-अटेंडेंस में गड़बड़ी पर सख्ती, शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस अब किसी मुश्किल से कम नहीं रह गई है। ताजा मामला एमपी के गुना जिले से सामने आया है, जहां गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों पर सख्त रुख अपनाया गया है।
यहां न तो नोटिस दिया जा रहा है और न ही सिर्फ सस्पेंड किया जा रहा है, बल्कि सीधे एफआईआर यानी आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी को आदेशित किया है कि यदि कोई भी शिक्षक ई-अटेंडेंस में गड़बड़ी करता है, तो उसके खिलाफ केवल विभागीय कार्रवाई नहीं, बल्कि आपराधिक कार्रवाई की जाए और पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)