शहडोल का कलेक्टर बनने से आईएएस मिशा सिंह ने किया इनकार, व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला
मध्य प्रदेश की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह यह है कि उन्होंने कलेक्टर बनने से इनकार कर दिया। दरअसल, 24 जुलाई 2026 को वल्लभ भवन, भोपाल से देर रात 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, जिसमें मिशा सिंह का नाम भी शामिल था। वर्तमान में रतलाम जिले की कलेक्टर रहीं मिशा सिंह का तबादला शहडोल जिले के लिए किया गया था।
लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शहडोल का कलेक्टर पद संभालने से इनकार कर दिया। इसके बाद विभाग को उन्हें नगरीय प्रशासन में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ करना पड़ा।
मिशा सिंह 2016 बैच की एमपी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें प्रशासनिक कार्य का करीब 10 वर्षों का अनुभव है। वे जबलपुर में एडीएम के पद पर भी रह चुकी हैं। अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली, हाजिर जवाबी और योजनाओं के जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन के लिए निशा सिंह को जाना जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)