गुना में अतिक्रमण पर सख्ती: नए CMO के एक्शन से बस स्टैंड हुआ खाली, शहर सुधार अभियान शुरू

Wednesday, July 15, 2026 - 16:52
Updated: 19 days ago
0
गुना में अतिक्रमण पर सख्ती: नए CMO के एक्शन से बस स्टैंड हुआ खाली, शहर सुधार अभियान शुरू

शहर की सुंदरता में कोढ़ और यातायात में बाधा बने अतिक्रमण पर नगर सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। नवागत सीएमओ शैलेष अवस्थी खुद शहर का भ्रमण कर समस्या से रूबरू हो रहे हैं। सुबह ही उनका एक वीडियो खासा वायरल हुआ। जिसमें वो एक गुमटी संचालक को प्लास्टिक कचरा न जलाने का संकल्प दिलाते दिखे।

इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर नगरपालिका की टीम ने जज्जी बस स्टैंड पर अस्थाई अतिक्रमण कर जगह घेरते हुए ठेले गुमटी लगाने वालों की ओर रुख किया। नपा के शकील खान और अमित कुमार की मौजूदगी में टीम ने इस दौरान अतिक्रमणकारियों को समझाइश देकर और जुर्माना कर सार्वजनिक रास्तों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया। थोड़ी ही देर में बस स्टैंड अतिक्रमण से मुक्त दिखाई देने लगा।

गौरतलब है कि विगत लंबे समय तक नगरपालिका राजनीति का अखाड़ा बनी रही। जिसमें धुरंधर पहलवान एक दूसरे को पटखनी देने के चक्कर में शहर के विकास में ही रोड़ा बन गए। जिससे ट्रिपल इंजन सरकार की विकास की ट्रेन के पहिये थम से गए थे। 

नगरपालिका प्रभारियों के भरोसे चली। इस स्थिति में नपाध्यक्ष भी असहाय नजर आईं और कुछ हद तक मैदानी अमला भी बेलगाम दिखा। शहर की सड़कें बदहाल हो गईं, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित हुई, गुनिया नदी का सफाई अभियान एक रिजल्टलेस इवेंट बनकर रह गया और सफाई व्यवस्था ध्वस्त होती दिखी।

हालांकि अभी भी प्रमोशन की प्रक्रिया के चलते कुछ कर्मचारी अपनी सेटिंग बैठाने में लगे हैं जिससे नपा कार्यालय में उनकी उपस्थित कम दिखाई पड़ रही है। पर नए सीएमओ के आगाज और कार्यप्रणाली को देखकर उम्मीद जगी है कि नगर में पटरी से उतरी व्यवस्थाएं शायद फिर से पटरी पर दौड़ती दिखाई दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User