गुना जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन पर लगातार कार्यवाही जारी
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी हैं।
इसी क्रम में आज खनिज अधिकारी सचिन वर्मा के निर्देशन में खनिज अमले द्वारा गुना में ऊमरी क्षेत्र का भ्रमण के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली बिना नंबर चेसिस क्रमांक QATD45405000812 से बिना अनुमति के एमसैंड का अवैध भण्डारण/ विक्रय करते पाये जाने एवं एक डंपर क्रमांक MP40GA0348 द्वारा खनिज गिट्टी का ईटीपी में उल्लेखित मात्रा से अधिक खनिज का परिवहन करते पाए जाने से दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ऊमरी चौकी में खड़े कराकर अभिरक्षा में प्रदान किए गए। इन वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज, परिवहन व भण्डारण नियमों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)