पेंशन संबंधी अनेक मांगों को लेकर वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Saturday, January 17, 2026 - 19:55
0
पेंशन संबंधी अनेक मांगों को लेकर वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर (आरएनआई) सीनियर जर्नलिस्टस एसोसिएशन द्वारा आज साठ वर्ष से अधिक आयु के पत्रकार साथियों की पीड़ा को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से नायब तहसीलदार को दिया गया। 

ज्ञापन ने वरिष्ठ पत्रकारों जिनकी आयु 60वर्ष से अधिक है जो भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं मीडिया संस्थानों द्वारा जिन्हे हम बिना किसी आर्थिक मदद के सेवानिवृत्त कर दिया जाता है तब आर्थिक अभाव में ऐसे पत्रकारों का जीवन अंधकार मय हो जाता है पत्रकारों के जीवन का बहुमूल्य समय समाज सेवा में समर्पित रहता है फिर भी उनके जीवन का अंत समय अर्थाभाव में वीतता है एसोसिएशन ने इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए मांग की है कि वरिष्ठ पत्रकारों के मानक तैयार किये जाए तथा उत्तर प्रदेश में बिहार प्रदेश की भांति मान्यता कि बाध्यता समाप्त कर समाचार पत्र में नियुक्ति के आधार पर वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन दी जाये है क्योंकि मान्यता केवल संवाददाता को दी जाती है डेस्क पर काम करने वाले पत्रकारों को नहीं / वरिष्ठ पत्रकारों को 10 लाख रुपये की चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाए तथा रेल व बस में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाए सभी वरिष्ठ पत्रकारों को मास्टर प्रेस कार्ड जारी किए जाएं ताकि उनकी पहचान हो सके सरकार की आवास योजना में भी मान्यता कि बाध्यता समाप्त कर सभी वरिष्ठ पत्रकारों को लाभ दिया जाए 

एसोसिएशन द्वारा मांगे ना मानने पर सरकार को आंदोलन करने की चेतावनी दी इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव महामंत्री रमेश शंकर पाण्डेय कोषाध्यक्ष कुलदीप दीपक ओंकार मनीषी राजेंद्र बाबा आरिफ सिद्दीकी शिव प्रसाद बर्मा प्रमोद श्रीवास्तव रवींद्र सिंह योगेंद्र यादव आदि वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User