गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में घायल हिरण के बच्चे को, डायल-112 जवानों ने सुरक्षित किया वन विभाग के सुपुर्द
गुना जिले म्याना थाना क्षेत्र में ग्राम जमरा के जंगल में कुत्ते के काटने से एक हिरण का बच्चा घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07 /06 /2026 को सुबह प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल म्याना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक देवदत्त वर्मा एवं पायलेट राजेश राजपूत ने मौके पर पहुँचकर बताया कि चितावर गाँव में वन से अपने झुण्ड से बिछड़ कर एक हिरण का बच्चा आ गया था जो कुत्ते के काटने से घायल हो गया है।
डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हिरण के बच्चे को सुरक्षित एफआरव्ही वाहन की मदद से ईलाज व संरक्षण हेतु फॉरेस्ट चौकी वन अधिकारी को सुपुर्द किया गया, जिनके द्वारा घायल हिरण के बच्चे का उपचार कराया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



