गुना जनसुनवाई: कलेक्टर ने 190 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिये निर्देश
गुना (आरएनआई) जिला कलेक्ट्रेट में आज आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। आज आवेदकों ने जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्वास्थ्य और नामांतरण के आवेदन प्रस्तुत किये गये, जिनका निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर श्री कन्याल ने दिये, आज इस दौरान लगभग 190 आवेदन नागरिकों द्वारा प्रस्तुत किये गये, जिनके त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
स्वास्थ्य सुविधाओं, आधार कार्ड का नागरिकों ने लिया लाभ
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा अधिक से अधिक लोगों को आधार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो इसके लिए विशेष प्रबंध के निर्देश दिये गये है, इसी क्रम में आज जनसुनवाई में नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्ही की जांच सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी गई, जिनका बड़ी संख्या में आवेदकों द्वारा लाभ लिया गया।
कलेक्टर द्वारा आवेदकों को रेडक्रास के माध्यम से दी 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए हितग्राहीमूलक योजनाओं में जहां हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया, वही जरूरतमंद परिवारों को तात्कालिक सहायता के रूप में रेडक्रॉस के माध्यम से आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। आज जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर द्वारा विनोद बाल्मीकि निवासी राघौगढ ने आवेदन प्रस्तुत कर इलाज के लिये आर्थिक सहायता की मांग आवेदन प्रस्तुत की गयी थी। जिस पर कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा आवेदन विनोद बाल्मीक को 10 हजार रूपये की राशि का चैक प्रदान किया।
आज इस अवसर पर अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे,अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर एवं प्र.सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



