चाचौड़ा नगर परिषद समीक्षा बैठक में विधायक प्रियंका पैंची ने सुनी वार्डों की समस्याएँ
गुना_चाचौड़ा (आरएनआई) आज नगर परिषद चाचौड़ा-बीनागंज की समीक्षा बैठक का आयोजन कम्युनिटी हॉल चाचौड़ा में आयोजित हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची उपस्थित रही । इस बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना से हुआ। तदोपरांत मुख्य अतिथि सहित सभी पार्षदगणों का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया गया । इसके बाद बैठक में नगर के विकासकार्यों सहित वार्डो की समस्याओं के निराकरण के संदर्भ में चर्चा हुई। जिसमें सभी पार्षदगण द्वारा अपने अपने वार्डो से संबंधित समस्याओं को उपस्थित विधायक महोदया एवं अधिकारियों के बीच रखी। जिस पर बहुत से विकास कार्यों पर सहमति बनी एवं समस्याओं के निराकरण को जल्द निराकरण करने हेतु सभी को आश्वस्त किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चाचौड़ा प्रद्युमन मीना,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता प्रदीप नाटानी,नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि कल्लू शर्मा, SDM चाचौड़ा,नगर परिषद CMO, पार्षदगण एवं नगर परिषद के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

