गुना के दीपक शर्मा ने राष्ट्रीय पैरा फेंसिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास, जीते 5 मेडल कराया मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा

चेन्नई के ओलंपिया टेक पार्क में आयोजित राष्ट्रीय पेरा फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपिनयशिप 2025 में मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करने वाले गुना जिला निवासी दीपक शर्मा ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जीते 3 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज सहित 5 मेडल। 

Saturday, July 12, 2025 - 21:48
Updated: 1 year ago
0

गुना (आरएनआई) चेन्नई के ओलंपिया टेक्नोलॉजी पार्क में 4 से 6 जुलाई तक व्हीलचेयर फेंसिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं तमिलनाडु व्हीलचेयर फेंसिंग एसोशिएशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय पैरा फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया जिसमें मध्यप्रदेश के ग्राम म्याना जिला गुना के दिव्यांग खिलाड़ी दीपक शर्मा पुत्र मनोज कुमार शर्मा ने ऑल इंडिया तलवारबाजी चैंपियनशिप में 3 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 5 मेडल अर्जित कर बढ़ाया मध्यप्रदेश का मान।

दीपक ने इंडिविजुअल ईपी इवेंट में 1 गोल्ड, सेवर इवेंट में 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता, एवं टीम इवेंट ईपी एवं सेवर में 2 गोल्ड और फॉइल टीम में 1 सिल्वर मेडल जिताकर मध्यप्रदेश राज्य को टीम इवेंट के पदक तालिका में प्रथम स्थान प्रदान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

उक्त प्रतियोगिता में दीपक शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बढ़ाया प्रदेश का मान।
समापन समारोह के अवसर पर व्हीलचेयर फेंसिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट आर. प्रभाकरन, अध्यक्ष व अंतराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी एस. नूरुद्दीन शेख, जनरल सचिव व अन्तर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी एम. त्यागराजन, चीफ ऑफिसर डी नागराज, केशियर व अन्तर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी जे. जोसेफ सुरेश, चीफ कोच डॉ. जी नागा सुब्रह्मण्यम द्वारा मेडल पहनाकर व बतौर टीम मैनेजर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

ऑर्गनाइजिंग कमेटी द्वारा बताया गया कि मेडल विजेता खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय कॉम्पटीशन हेतु कैंप करके आवश्यक ट्रेनिंग प्रदान कर भेजा जाएगा।

दीपक शर्मा मध्यप्रदेश राज्य से तलवारबाजी में एक मात्र दिव्यांग अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं जो कि 2021-22 में पीसा इटली में आयोजित व्हीलचेयर फेंसिंग वर्ल्डकप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एवं 2021-22 में ही मध्यप्रदेश से प्रथम ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भी रहे हैं।

भोपाल आगमन पर पैरा खिलाड़ी दीपक शर्मा ने सहकारिता एवं खेल मंत्री मध्यप्रदेश शासन विश्वास कैलाश सारंग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश के संचालक आई.ए.एस. राकेश गुप्ता से भेंट की जिनके द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

दीपक ने इस उपलब्धि पर एकेडमी के सीनियर फेंसिंग कोच भूपेंद्र सिंह चौहान का मार्गदर्शन एवं उक्त प्रतियोगिता के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद एवं  आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि का श्रेय दीपक ने अपने माता पिता को प्रदान किया उनके आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया है।
विभिन्न माध्यमों से प्राप्त बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए दीपक ने सभी चिंतकों, खेलप्रेमियों व मित्रजनों का धन्यवाद व्यक्त किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User