गुना की राघौगढ़ विधानसभा में धरनावदा में हुए हादसे में परिजनों से मिले सिंधिया बोले- संकट की इस घड़ी में आपके साथ खड़ा हूं, हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया

परिवारजनों की मांग पर दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन, जिला प्रशासन को दिए घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश। 

Saturday, June 28, 2025 - 21:31
Updated: 1 year ago
0
गुना की राघौगढ़ विधानसभा में धरनावदा में हुए हादसे में परिजनों से मिले सिंधिया बोले- संकट की इस घड़ी में आपके साथ खड़ा हूं, हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया

गुना (आरएनआई) केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा के धरनावदा ग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुई दुर्घटना में पांच लोगों की दुखद मृत्यु पर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव आर्थिक सहायता का आश्वासन देते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। साथ ही, सिंधिया ने जिला प्रशासन को घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश भी दिए हैं। सिंधिया राघौगढ़ विधानसभा के धरनावदा ग्राम पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों के निवास पर जाकर परिजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने मृतक सिद्धार्थ सहरिया (25), सोनू कुशवाह (25), मन्नू कुशवाह (33), शिवलाल साहू (45) और गुरुदयाल ओझा (40) के शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

पीड़ित परिवारों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा- सिंधिया 
धरनावदा पहुंचे सिंधिया के समक्ष पीड़ित परिवारों ने मांग रखी कि हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, साथ ही उन्हें जमीन और मकान के पट्टे दिलाए जाएं। सिंधिया ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा और उन्हें रोजगार के उचित साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। सिंधिया ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद किया और अपील की कि वे इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों का संबल बनें और हर कदम पर उनके साथ खड़े रहें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User