दिल्ली ब्लास्ट के बाद गुना में हाई अलर्ट, पुलिस ने चलाया सर्चिंग अभियान
गुना (आरएनआई) दिल्ली में हुए ब्लास्ट की सूचना के बाद गुना पुलिस सोमवार देर रात से ही अलर्ट मोड पर आ गई। सुरक्षा एजेंसियों से मिले निर्देशों के बाद जिले में पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। सीएसपी, यातायात प्रभारी और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी खुद मैदान में उतरे और शहर के संवेदनशील इलाकों की निगरानी की।
रातभर पुलिस टीमों ने शहर के प्रमुख होटलों, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरे यात्रियों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान होटल रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। वहीं, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई। पुलिस ने देर रात तक चलाए गए इस सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



