गुजरात बस हादसा: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने वीडियो कॉल पर घायलों का जाना हाल, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Wednesday, February 5, 2025 - 13:28
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) गुजरात बस हादसे में घायल हुए लोगों से केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने फोन पर की बातचीत, वीडियो कॉल करके सभी का हालचाल जाना, घायलों को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन, कहा "तुम चिंता मत करो, मैं हूं तुम्हारे साथ। 

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुजरात के  सापुतारा घाट के पास गुना-शिवपुरी-अशोकनगर के श्रद्धालुओं से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस हादसे में घायल हुए 14 लोगों से वीडियो कॉल पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों एवं परिजनों को अपनी ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान सभी घायलों ने मंत्री सिंधिया को इस दुर्घटना पर तुरंत संज्ञान लेने एवं सक्रियता दिखाते हुए घायलों को समय पर इलाज की समुचित व्यवस्था कराने के लिए धन्यवाद दिया। 

सिंधिया ने सीएम से बात कर मृतकों को दिलाई सहायता

गौरतलब है कि 2 फरवरी को गुना संसदीय क्षेत्र के श्रद्धालुओं को लेकर धार्मिक यात्रा पर जा रही बस के गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। घटना कि जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्र सरकार में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फोन पर बात कर मृतकों के परिवारजनों को सहायता प्रदान करने का आग्रह किया था। जिसके बाद सीएम ने मृतकों को 4-4 लाख, गंभीर घायलों को 1-1 लाख एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। 

आगामी दौरे पर मृतकों के परिजनों से मिलेंगे सिंधिया

जानकारी के मुताबिक मंत्री सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र के आगामी दौरे पर बस हादसे का शिकार हुए सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने एवं उन्हें सांत्वना देने के लिए उनके घर जाएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User