गायघाट भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का किया आयोजन

Saturday, July 5, 2025 - 22:02
Updated: 1 year ago
0
गायघाट भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का किया आयोजन

मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत गायघाट पश्चिमी मंडल के मध्य विद्यालय कमरथू में मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा की बूथ सशक्तिकरण के लिए कार्यकर्ता से मतदाता के घर घर जाकर उनसे संपर्क कर मोदी सरकार के कार्यों की चर्चा करें.

 

कार्यक्रम को मुख्यरूप से गायघाट विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी अशोक कुमार सिंह जिला महामंत्री रविशंकर कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष अशोक झा जिला मंत्री लालबाबू सहनी और बिकाऊ यादव विधानसभा प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने संबोधित किया.

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री जयशंकर कुमार और ओमप्रकाश जायसवाल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह विनय कुमार सिंह शिबू देवी मंडल मंत्री नागेंद्र राम संजय कुमार दिवाकर कुसमी देवी रीता देवी पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद अविचलआई टी सेल के विवेक झा और गोपाल कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य साहिल सहित सभी पंचायत अध्यक्ष और मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User