खाद्य सुरक्षा विभाग ने राघौगढ़ एवं म्‍याना क्षेत्र में चैकपॉइन्‍ट लगाकर की दुग्‍ध वाहनों की जांच

Tuesday, August 13, 2024 - 18:34
Updated: 2 years ago
0
खाद्य सुरक्षा विभाग ने राघौगढ़ एवं म्‍याना क्षेत्र में चैकपॉइन्‍ट लगाकर की दुग्‍ध वाहनों की जांच

गुना (आरएनआई) जिला प्रशासन गुना के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग गुना की टीम द्वारा जिले में आने वाले दूध एवं दुग्‍ध पदार्थों की सतत जांच एवं सैम्‍पलिंग कार्यवाही की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा राघौगढ़ एवं म्‍याना क्षेत्र में चैक पॉइन्‍ट लगाकर दूध वाहनों से दूध के सैम्‍पल चैक किए गए एवं मौके पर ही दूध में यूरिया, डिटर्जेन्‍ट, स्‍टार्च, न्‍यूट्रेलाइजर जैसे हानिकारक केमिकलों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा महाराज डेयरी सेन्‍टर, सौरामपुरा राघौगढ़, श्‍याम कलेक्‍शन एण्‍ड दूध डेयरी लालपुरा राघौगढ़, दुग्‍ध सहकारी समिति मर्यादित सुन्‍दरखेड़ी तहसील राघौगढ़, शिब्‍बू डेयरी, ऊमरी, श्री राम डेयरी मेन रोड़ ऊमरी एवं अनिल धाकड़ डेयरी टकनेरा रोड, म्‍याना का निरीक्षण कर इनसे दूध के नमूने जांच हेतु लिये गये। उक्‍त सभी सैम्‍पल जांच हेतु राज्‍य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गये हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों से दूध लाने वाले सभी दूध विक्रेताओं/समिति वाहन एवं दुग्‍ध व्‍यवसायियों को अपने व्‍यवसाय का खाद्य पंजीयन कराना अनिवार्य है। खाद्य पंजीयन आवेदन ऑनलाईन के माध्‍यम से करा सकते हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट की सूचना/शिकायत विभागीय नम्‍बर 99816-26695 पर दी जा सकती है।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में आगामी त्‍यौहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की जांच एवं सैम्‍पलिंग कार्यवाही लगातार जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User