खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जाँच एवं फूड सैंपलिंग की कार्यवाही है जारी

Jun 13, 2024 - 19:17
Jun 13, 2024 - 19:18
 0  2.4k
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जाँच एवं फूड सैंपलिंग की कार्यवाही है जारी

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन के निर्देशानुसार डॉ० राजकुमार ऋषीश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जाँच एवं फूड सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। 

इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम द्वारा गर्मी के सीजन में आइसक्रीम, कुल्‍फी एवं डेयरी प्रोडक्ट्स के नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु लिये गये। सैंपलिंग कार्यवाही के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को उनके द्वारा बेचे जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्‍ता एवं पैकेज्‍ड फूड में उनके उपयोग की तिथि एवं लेबल के संबंध में जानकारी देते हुये उपभोक्‍ताओं को शुद्व, ताजा एवं अच्‍छी गुणवत्‍ता वाली खाद्य सामग्री बेचे जाने के निर्देश दिये गये।

     खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा फर्म अमन होटल जगत होटल के नीचे, ए.बी. रोड़ गुना से पनीर, आटा, मसाले एवं ग्रेवी, न्‍यू राजश्री भोजनालय ए.बी. रोड़, गुना से आटा, दही, पनीर, चटनी, ग्रेवी, सोयाबीन तेल, पंजाबी ढाबा से पनीर एवं दाल, माँ शारदा किराना खेजरा रोड़, गुलाबगंज, कैन्‍ट, गुना से सरसों तेल, रवा, अचार एवं साबूदाना, बालाजी फ्रूट आईक्रीम कर्नलगंज, गुना से आईसकैण्‍डी के सैम्‍पल्‍स जांच हेतु संग्रहित कर राज्‍य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गये हैं। उक्‍त सैम्‍पल्‍स की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

कलेक्‍टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं सैंपलिंग कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0