कलेक्‍टर के भ्रमण के दौरान दिये निर्देश पर कंजा गांव में जल संरक्षण के लिए जीर्णोद्धार के कार्य किये गये प्रारंभ

Jun 13, 2024 - 19:15
Jun 13, 2024 - 19:16
 0  648
कलेक्‍टर के भ्रमण के दौरान दिये निर्देश पर कंजा गांव में जल संरक्षण के लिए जीर्णोद्धार के कार्य किये गये प्रारंभ

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश शासन द्वारा 05 जून से 16 जून 2024 तक जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं पुराने जल स्‍त्रोतों के जीणोद्धार का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में विगत दिवस कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा जनपद पंचायत गुना के ग्राम पंचायत पुरैनी के अंतर्गत ग्राम कंजा का निरीक्षण कर पुरैनी में कूनो नदी उद्गम स्थल पर जीर्णोद्घार आदि के संबंध में निर्देशित किया गया था।  

कलेक्‍टर द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज पुरैनी में कूनो नदी उद्गम स्थल जीर्णोद्घार का कार्य प्रारंभ कराया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0