खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जाँच एवं नमूना लेने की जा रही है कार्यवाही

राज स्‍वीट्स पूरी सेन्‍टर पर एक हजार रूपये, महावीर मिष्‍ठान भण्‍डार एवं जैन स्‍वीट पर पाँच-पाँच सौ रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। 

Apr 26, 2024 - 20:05
Apr 26, 2024 - 20:06
 0  1k
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जाँच एवं नमूना लेने की जा रही है कार्यवाही

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन के निर्देशानुसार डॉ० राजकुमार ऋषिश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जाँच एवं नमूना कार्यवाही की जा रही है। 

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा फर्म राज स्‍वीट्स एण्‍ड पूरी सेन्‍टर आर्य समाज शॉप जयस्‍तंभ चौराहा से रिफाइंड सोयाबीन तेल, बूंदी एवं बेसन, महावीर मिष्‍ठान भण्‍डार से बूंदी, बेसन के लड्डू, रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं बेसन, जैन स्‍वीट से बूंदी के लड्डू, बेसन, रिफाइंड सोयाबीन तेल, नमकीन, फर्म महाराज डेयरी आसमानी माता मन्दिर के पास, चौधरी मोहल्‍ला से दूध, मावा, दही एवं रस्‍क, आरती डेयरी एण्‍ड मिष्‍ठान भण्‍डार से दूध एवं मावा के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर राज्‍य खाद्य प्रयोगशाला को भेजे गये हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। 

विभागीय अधिकारियों द्वारा दुकानों एवं मिष्‍ठान संचालकों को अपने-अपने परिसर में साफ-सफाई रखने, ताजा खाद्य सामग्री रखने एवं विक्रय करने संबंधी निर्देश दिये गये हैं।

 संयुक्‍त कार्यवाही में नगरपालिका अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण एवं गंदगी को लेकर राज स्‍वीट्स पूरी सेन्‍टर पर एक हजार रूपये,महावीर मिष्‍ठान भण्‍डार एवं जैन स्‍वीट पर पाँच-पाँच सौ रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। 

कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच एवं नमूना कार्यवाही जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0