खड़े ट्रक में ट्रेलर की भीषण टक्कर, मकान में घुसा वाहन; किशोर की मौत, महिला समेत दो घायल

Saturday, July 11, 2026 - 14:53
Updated: 1 month ago
0
खड़े ट्रक में ट्रेलर की भीषण टक्कर, मकान में घुसा वाहन; किशोर की मौत, महिला समेत दो घायल

जौनपुर (आरएनआई)। यूपी के जौनपुर-रामपुर-भदोही राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे जौनपुर की ओर से भदोही जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी टाटा 1109 में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा आगे बढ़कर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा।

उस समय मकान के बाहर चारपाई पर सो रहे दो सगे भाई वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में सूरज गुप्ता (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई राजकुमार (15) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी चारपाई पर सो रही मंजू देवी भी हादसे में घायल हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना पर पहुंची रामपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और टाटा को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।इस मामले में शनिवार को जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी ने बताया कि दुर्घटना में एक किशोर की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गाड़ियों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिय भेजा गया है।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User