खजुराहो लोकसभा में 14 प्रत्याशी मैदान में

Apr 8, 2024 - 22:52
Apr 8, 2024 - 22:53
 0  1.1k

एमपी (आरएनआई) राजाभैया प्रजापति को मिला चुनाव चिन्ह "शेर" बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कमलेश कुमार को हाथी, भारतीय जनता पार्टी के विष्णुदत्त शर्मा को कमल, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के मोहम्मद इमरान को फूलगोभी, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के कपिल गुप्ता भारतीय को केतली, राष्ट्रीय जनसंचार दल की केशकली को बैटरी टार्च, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गिरन सिंह को बॉसुरी, पीपल्स  पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के नंदकिशोर को फलों से युक्त टोकरी, इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के पन्ना लाल त्रिपाठी एड. को गुब्बारा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पंकज मौर्य (कुशवाहा) को आरी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के आर.बी. प्रजापति (राजा भइया) पूर्व आईएएस को शेर प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया है। इसी तरह निर्दलीय अभ्यर्थियों में फिरोज खान को बल्लेबाज, बिटइया अहिरवार को अलमारी, लक्ष्मी प्रसाद को चक्की और पेंटर सुनमान सिंह लोधी को कड़ाही चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।

बहुजन समाज पार्टी से इंजीनियर गोवर्धन राज चुनाव चिन्ह हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से तरबर सिंह लोधी (बन्टू भैया) चुनाव चिन्ह हाथ, भारतीय जनता पार्टी से राहुल सिंह लोधी चुनाव चिन्ह कमल रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी में भारत आदिवासी पार्टी से मनु सिंह मरावी चुनाव चिन्ह हाकी और बाल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से राजेश सिंह सोयाम चुनाव चिन्ह आरी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से भैया विजय पटेल (कुर्मी) तिरगढ़ बाले चुनाव चिन्ह बाँसुरी तथा अन्य अभ्यर्थियों में  निर्दलीय प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी चुनाव चिन्ह बल्ला, निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गा मौसी चुनाव चिन्ह गुब्बारा, निर्दलीय प्रत्याशी नीलेश सोनी चुनाव चिन्ह एयरकंडीशनर, निर्दलीय प्रत्याशी नंदन कुमार अहिरवाल चुनाव चिन्ह ऑटो-रिक्शा, निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार अहिरवार चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल भैया चुनाव चिन्ह हीरा, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल भैया चुनाव चिन्ह फलों से युक्त टोकरी  एवं निर्दलीय प्रत्याशी वेदराम कुर्मी को चुनाव चिन्ह सितार प्राप्त हुआ हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0