क्रिश्चियन मोर्चा ईसाइयों पर हो रहे हमले से खफा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Monday, June 9, 2025 - 18:43
Updated: 1 year ago
0
क्रिश्चियन मोर्चा ईसाइयों पर हो रहे हमले से खफा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक वामन मेश्राम के निर्देश पर जनपद में ईसाइयों के ऊपर हो रहे अन्याय तथा अत्याचार के विरोध में मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन पीसीएस अधिकारी अजय पांडेय ने लिया। वक्ताओं ने इस बात पर चिंता व्यक्ति किया कि संविधान में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता एवं अधिकारों का हनन किया जा रहा है और अल्पसंख्यकों को लगातार टारगेट किया जा रहा है। सबसे दुखद बात यह है कि सरकार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से ऐसे तत्वों की मदद कर रही है। जनपद में ईसाइयों पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शन भी किया गया।

कहा गया कि ईसाइयों को संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों के उल्लंघन में आता है। संविधान सभी धर्माे को अपना-अपना प्रचार-प्रसार, सभा, बैठक, आराधना, प्रार्थना, पूजा करने की स्वतंत्रता प्रदान करता है लेकिन धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले राष्ट्रीय स्वयं संघ, भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि ईसाई समुदाय के खिलाफ शत्रुता और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए ज्यादातर जिम्मेदार है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से इस आशय के साथ दिया गया कि सभी हिंसा की निष्पक्ष जांच, अपराधियों को जवाबदेह ठहराने और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियमों की समीक्षा की जाए और उनके दुरुपयोग को रोका जाए तथा फतेहपुर के समस्त ईसाइयों के ऊपर दर्ज गलत मुकदमों को वापस लेकर उन्हें उनकी धार्मिक मान्यता की स्वतंत्रता प्रदान की जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्ना लोधी, बीएमपी युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष जयचंद्र यादव, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष रावेंद्र यादव, राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ से पम्मी पटेल, आशा पटेल, फूल सिंह, उदयभान, मुकेश पटेल, राज खेलावन बौद्ध, नर सिंह आदि उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User