‘क्या हिंदू, क्या मुसलमान’: मदीना में संत प्रेमानंद महाराज के लिए मुस्लिम युवक ने की दुआ, वीडियो वायरल

Oct 14, 2025 - 11:07
 0  81
‘क्या हिंदू, क्या मुसलमान’: मदीना में संत प्रेमानंद महाराज के लिए मुस्लिम युवक ने की दुआ, वीडियो वायरल

आगरा (आरएनआई) वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर देशभर में चिंता का माहौल है। इसी बीच प्रयागराज निवासी एक मुस्लिम युवक सुफ़ियान अल्लाहबादी का भावनात्मक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने मदीना शरीफ में पहुंचकर संत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ की।

सुफ़ियान ने पवित्र मस्जिद में संत प्रेमानंद का फोटो दिखाते हुए कहा, “क्या हिंदू, क्या मुसलमान — इंसानियत सबसे बड़ी है। अल्लाह भारत के महान संत प्रेमानंद महाराज को जल्द स्वस्थ करें ताकि वे अपने भक्तों का मार्गदर्शन करते रहें।” उनका यह संदेश देशभर में सराहना बटोर रहा है।

'अच्छा इंसान ही मायने रखता है'

वीडियो में सुफ़ियान ने आगे कहा कि वे संत प्रेमानंद को एक नेक और प्रेरणादायक व्यक्तित्व मानते हैं। “धर्म नहीं, इंसानियत जरूरी है,” कहते हुए उन्होंने सभी से प्रेम और सद्भाव का संदेश देने की अपील की। यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स सहित कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है।

संत की पदयात्रा फिर से शुरू

स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों के बीच सोमवार को संत प्रेमानंद महाराज ने अपनी पदयात्रा दोबारा आरंभ कर दी।

मार्ग को फिलहाल छोटा रखा गया

दोनों ओर भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे

रस्सियों से व्यवस्था बनाई गई

आश्रम के बाहर रंगोलियों और फूलों से स्वागत किया गया

अफवाहों से बढ़ी बेचैनी

2 अक्तूबर को आश्रम की ओर से स्वास्थ्य कारणों से पदयात्रा स्थगित करने की सूचना दी गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और संदेश तेजी से फैलने लगे — किसी ने अस्पताल में भर्ती होने का दावा किया, तो कुछ ने झूठी खबरें फैलाईं। इससे भक्तों में चिंता बढ़ गई।

महाराज ने खुद दिया संदेश
संत प्रेमानंद ने एकांतिक वार्तालाप में स्पष्ट किया कि वे स्वस्थ हैं और कुछ लोग बेवजह भ्रम फैला रहे हैं। आश्रम से बाहर आकर दर्शन देने के बाद भक्तों में राहत आई। रविवार की सुबह वे थोड़ी दूरी तक पैदल भी चले, जिसके बाद श्रृृद्धालुओं की भीड़ आश्रम के बाहर उमड़ पड़ी।

देश-विदेश में अनुयायियों की मौजूदगी
संत प्रेमानंद महाराज के अनुयायी भारत के कई राज्यों से लेकर विदेशों तक फैले हैं। बॉलीवुड जगत के कई कलाकार भी उनके प्रति आस्था रखते हैं और समय-समय पर आश्रम पहुंचते रहे हैं।

श्रद्धालुओं के मुताबिक, पदयात्रा दोबारा शुरू होने से सभी को नियमित दर्शन की उम्मीद फिर से जागी है। कई भक्त रातभर सड़कों पर इंतजार करते हैं, सिर्फ एक झलक पाने के लिए।वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर देशभर में चिंता का माहौल है। इसी बीच प्रयागराज निवासी एक मुस्लिम युवक सुफ़ियान अल्लाहबादी का भावनात्मक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने मदीना शरीफ में पहुंचकर संत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ की।

सुफ़ियान ने पवित्र मस्जिद में संत प्रेमानंद का फोटो दिखाते हुए कहा, “क्या हिंदू, क्या मुसलमान — इंसानियत सबसे बड़ी है। अल्लाह भारत के महान संत प्रेमानंद महाराज को जल्द स्वस्थ करें ताकि वे अपने भक्तों का मार्गदर्शन करते रहें।” उनका यह संदेश देशभर में सराहना बटोर रहा है।

'अच्छा इंसान ही मायने रखता है'
वीडियो में सुफ़ियान ने आगे कहा कि वे संत प्रेमानंद को एक नेक और प्रेरणादायक व्यक्तित्व मानते हैं। “धर्म नहीं, इंसानियत जरूरी है,” कहते हुए उन्होंने सभी से प्रेम और सद्भाव का संदेश देने की अपील की। यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स सहित कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है।

संत की पदयात्रा फिर से शुरू

स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों के बीच सोमवार को संत प्रेमानंद महाराज ने अपनी पदयात्रा दोबारा आरंभ कर दी।

मार्ग को फिलहाल छोटा रखा गया

दोनों ओर भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे

रस्सियों से व्यवस्था बनाई गई

आश्रम के बाहर रंगोलियों और फूलों से स्वागत किया गया

अफवाहों से बढ़ी बेचैनी

2 अक्तूबर को आश्रम की ओर से स्वास्थ्य कारणों से पदयात्रा स्थगित करने की सूचना दी गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और संदेश तेजी से फैलने लगे — किसी ने अस्पताल में भर्ती होने का दावा किया, तो कुछ ने झूठी खबरें फैलाईं। इससे भक्तों में चिंता बढ़ गई।

महाराज ने खुद दिया संदेश
संत प्रेमानंद ने एकांतिक वार्तालाप में स्पष्ट किया कि वे स्वस्थ हैं और कुछ लोग बेवजह भ्रम फैला रहे हैं। आश्रम से बाहर आकर दर्शन देने के बाद भक्तों में राहत आई। रविवार की सुबह वे थोड़ी दूरी तक पैदल भी चले, जिसके बाद श्रृृद्धालुओं की भीड़ आश्रम के बाहर उमड़ पड़ी।

देश-विदेश में अनुयायियों की मौजूदगी
संत प्रेमानंद महाराज के अनुयायी भारत के कई राज्यों से लेकर विदेशों तक फैले हैं। बॉलीवुड जगत के कई कलाकार भी उनके प्रति आस्था रखते हैं और समय-समय पर आश्रम पहुंचते रहे हैं।

श्रद्धालुओं के मुताबिक, पदयात्रा दोबारा शुरू होने से सभी को नियमित दर्शन की उम्मीद फिर से जागी है। कई भक्त रातभर सड़कों पर इंतजार करते हैं, सिर्फ एक झलक पाने के लिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.