कोलकाता में तबादलों पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं— ‘महिला और बंगाल विरोधी मानसिकता’

Tuesday, March 17, 2026 - 11:47
0
कोलकाता में तबादलों पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं— ‘महिला और बंगाल विरोधी मानसिकता’

कोलकाता (आरएनआई) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के तुरंत बाद प्रशासनिक फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों को महिला-विरोधी और बंगाल-विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताया और इस पर सवाल खड़े किए।

मध्य कोलकाता के डोरीना क्रॉसिंग पर एलपीजी संकट के विरोध में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि चाहे कितने भी अधिकारियों का तबादला कर दिया जाए, इससे सरकार नहीं बदलेगी। उन्होंने इशारों-इशारों में चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारी बंगाल के लिए ही काम करेंगे, उन्हें डराने या अपमानित करने की कोशिश सफल नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने बिना राज्य सरकार से परामर्श किए मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले पर आपत्ति जताई और कहा कि एक महिला अधिकारी को रात में हटाया जाना यह दर्शाता है कि निर्णय लेने वालों की मानसिकता महिला-विरोधी है। उन्होंने गृह सचिव के तबादले का भी जिक्र करते हुए इसे राज्य के सक्षम अधिकारियों के प्रति अनादर बताया।

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि किसी भी बाहरी ताकत को बंगाल को अपनी जागीर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए जा सकते हैं, लेकिन जनता की इच्छा और लोकतांत्रिक भावना को बदला नहीं जा सकता।

रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में एलपीजी संकट को भी ‘कृत्रिम’ करार दिया। उन्होंने दावा किया कि तेल कंपनियों के सर्वर बंद करके जानबूझकर संकट का माहौल बनाया गया है, जबकि वास्तविक स्थिति ऐसी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वैकल्पिक रूप से केरोसिन उपलब्ध कराने के कदम उठाए हैं ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

इसके अलावा, उन्होंने नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले बर्दाश्त न करने की बात कही गई थी। ममता बनर्जी ने पूछा कि क्या इस तरह के बयान संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप हैं, और इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User