कोरोना काल के दिवंगत पत्रकारों को दी श्रद्धांजलि, सेवा के रूप में किया अन्नदान

प्रेस क्लबद्वारा दिवंगत पत्रकारों की याद में प्रतिवर्ष किया जाता है आयोजन

Wednesday, April 8, 2026 - 16:29
Updated: 7 months ago
0
कोरोना काल के दिवंगत पत्रकारों को दी श्रद्धांजलि, सेवा के रूप में किया अन्नदान

गुना (आरएनआई) गुना जिले से एक भावुक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां कोरोना काल में दिवंगत हुए पत्रकार साथियों की स्मृति में एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया।️ 

प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष आनंद सिंह लोढा के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय स्थित सेवा भारती परिसर में पत्रकार गण पहुंचे और वहां पर संस्था के पदाधिकारियों को अनुदान के रूप में गेहूं दाल चावल और तेल आदि राशन राशन भेंट किया। ज्ञात हो कि सेवा भारती द्वारा न्यूनतम मूल्य में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है यह भोजन जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को दिया जाता है प्रेस क्लब के द्वारा इसमें सहयोगी बनने पर पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

 *दिवंगत पत्रकारों को दी गई श्रद्धांजलि*

इस अवसर पर कोरोना काल में दिवंगत हुए पत्रकारों में स्वर्गीय शिवदान सिकरवार, राजा श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, रवि श्रीवास्तव, विशाल कदम, नरेंद्र भार्गव, निर्मल साहू और गोविंद पलिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

*पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत*

विधि विधान और वैदिक रीति रिवाज से अन्य दान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शामिल हुए

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन और भोग लगाकर की गई। इसके बाद पत्रकारों ने सेवा भारती में मौजूद मरीजों के अटेंडरों को भोजन परोसा। भोजन में रोटी, सब्जी, दाल और खीर शामिल रही।

 *प्रेस क्लब अध्यक्ष का संदेश*

इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ने बताया कि प्रेस क्लब सभी 234 सदस्य हर वर्ष 1100-1100 रुपये एकत्रित कर सेवा भारती को सहयोग राशि प्रदान करेंगे, ताकि यह सेवा कार्य लगातार चलता रहे। इस मौके सभी पत्रकार साथियों ने दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी और इस पुण्य कार्य में सहभागी बने।कोराना काल में दिवंगत हुए पत्रकार साथियों की स्मृति में प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष आनंद सिंह लोढा के सानिध्य में जिले के पत्रकारों और वितरक बंधुओ ने सेवा भारती को अन्नदान भेंट कर दिवंगतों का पुण्य स्मरण किया है।

*अन्नदान करने का संकल्प लिया*

  पत्रकारों और वितरक बंधुओ ने भी अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि स्वरुप अनुदान करने का संकल्प लिया ।भविष्य में भी यह श्रृंखला इसी तरह से जारी रहेगी ।बता दें कि प्रेस क्लब के द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है।

*इस तरह आयोजित हुआ कार्यक्रम*

 8 अप्रेल को सुवह10:30 बजे जिला 

 चिकित्सालय स्थित सेवा भारती परिसर में पत्रकार गण पहुंचे और वहां पर संस्था के पदाधिकारियों को अन्नदान के रूप में गेहूं दाल चावल और तेल आदि राशन राशन भेंट किया। सेवा भारती ने प्रेस क्लब के द्वारा इसमें सहयोगी बनने पर प्रेसक्लब के कार्यों की सराहना करते हुए अनुकरणीय बताया।

 पत्रकार साथियों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी और इस सेवा कार्य में भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User