कॉग्रेस नेत्री नूरी खान ने समस्त पदों से इस्तीफ़ा सौंपा

Sunday, February 25, 2024 - 19:43
Updated: 3 years ago
0
कॉग्रेस नेत्री नूरी खान ने समस्त पदों से इस्तीफ़ा सौंपा

भोपाल (आरएनआई) कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने लिखा स्वास्थ्य एवम् कुछ विशेष कारणों से मैं किसी भी महत्वपूर्व ज़िम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पाऊँगी, साधारण सदस्य के रूप में सदैव पार्टी की विचारधारा से जुड़ी रहूँगी.

उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (प्रभारी नीमच), सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश महिला कॉंग्रेस (प्रभारी मालवा निमाड़ ज़ोन) उक्त पदों से नूरी खान ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा सौंपा.

गौरतलब है कि नूरी खान एक पुराने मामले में शनिवार को कोर्ट में पेश हुई थी और 10000 राशि पर जमानत मिली थी.

रविवार को कांग्रेस के समस्त पदों से इस्तीफा देने के निर्णय से एक बार फिर चर्चा में है.

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User