राहुल एवं अखिलेश की मौजूदगी से ताज नगरी आगरा चुनावी रंग में रंगा

डॉ. समरेन्द्र पाठक, वरिष्ठ पत्रकार

Sunday, February 25, 2024 - 19:45
Updated: 3 years ago
0
राहुल एवं अखिलेश की मौजूदगी से ताज नगरी आगरा चुनावी रंग में रंगा

आगरा (आरएनआई) कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आज दोपहर ताज नगरी आगरा पहुँचने एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा सभा में शामिल होने से ताज नगरी आगरा चुनावी रंग में रंग गया। 

दोनों नेताओं ने अपने भाषण में मोदी सरकार एवं उसकी पार्टी भाजपा को जमकर घेरा। श्री यादव का स्वागत कॉंग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी नें की।नेताओं ने यहां अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पदयात्रा की एवं बाद में सभा को संबोधित किया। इस दौरान आगरा को कॉंग्रेस एवं सपा के झंडे बैनरों से पाट दिया गया था। कार्यकर्ता निरंतर राहुल अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। 

श्री  गांधी के इस यात्रा में श्री अखिलेश यादव के जुड़ने से कॉंग्रेस के नेता काफी उत्साहित थे। श्री यादव  ने कॉंग्रेस के लिए 17 लोस सीटें भी छोर दी है। इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी श्री गांधी का  गर्मजोशी से स्वागत किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User