कैंट थाने के सामने पारदी महिलाओं का 'खूनी ड्रामा'; आरोपियों को छुड़ाने के लिए अपने ही नवजात को हवा में उछाला, पुलिस ने लपका

Monday, March 30, 2026 - 17:17
Updated: 7 months ago
0
कैंट थाने के सामने पारदी महिलाओं का 'खूनी ड्रामा'; आरोपियों को छुड़ाने के लिए अपने ही नवजात को हवा में उछाला, पुलिस ने लपका

गुना (आरएनआई) शहर के कैंट थाना क्षेत्र में रविवार रात पारदी समाज की महिलाओं द्वारा किया गया चक्काजाम आम जनता के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया। पुलिस कार्रवाई के विरोध में महिलाओं ने थाने के सामने सड़क जाम कर दी, जिससे करीब एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा और सैकड़ों वाहन सड़क पर फंसे रहे। हालात उस समय और गंभीर हो गए जब प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने अपने ही *नवजात शिशु को हवा में उछालकर जमीन पर पटकने की कोशिश की*, जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।

दरअसल, कैंट थाना पुलिस ने गादेर घाटी क्षेत्र में हुई लूट के मामले में कार्रवाई करते हुए पटेल नगर निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेज दिया। इसी कार्रवाई के विरोध में पारदी परिवार की महिलाएं थाने पहुंचीं और आरोपियों को निर्दोष बताते हुए चक्काजाम कर प्रदर्शन करने लगीं।

प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। स्थिति तब बिगड़ी जब कुछ महिलाओं ने उग्र होकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की और इस दौरान नवजात शिशु को जोखिम में डाल दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने संयम और सतर्कता का परिचय देते हुए न केवल बच्चे को सुरक्षित बचाया, बल्कि महिला पुलिस की मदद से प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। आवश्यक सख्ती के बाद जाम खुलवाया गया और यातायात सामान्य किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी को भी इस तरह सार्वजनिक व्यवस्था बाधित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।हालांकि इस बारे में जब कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव से चर्चा करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं प्रदर्शन कर रही एक आरोपी की पत्नी बबल पारदी ने बताया कि उनका पति, भांजा, भाई सहित उनके एक अन्य परिजन को पुलिस झूठे केस में उठाकर ले गई। सुबह से थाने में बिठा रखा था।पुलिस बोल रही थी अभी छोड़ देंगे। लेकिन अब तक नहीं छोड़ा। *मेरा एक भाई तो कल ही दिल्ली की जेल से छूटा है, पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया*

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User