अतिक्रमित सड़कों पर गुना पुलिस का सख्त एक्शन, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई

Monday, March 30, 2026 - 17:18
Updated: 7 months ago
0
अतिक्रमित सड़कों पर गुना पुलिस का सख्त एक्शन, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई

गुना (आरएनआई) अतिक्रमित सड़कों और बढ़ते यातायात दबाव के बीच गुना पुलिस द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है।

यातायात थाना पुलिस ने 29 मार्च को नानाखेड़ी रोड, मंडी रोड और कैंट रोड पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई गंभीर उल्लंघन सामने आए, जिनमें ट्रैक्टरों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक (लगभग 200 बोरी) माल परिवहन और बसों में ओवरलोड सवारियां शामिल हैं, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही थी।

कड़ी कार्रवाई के तहत:
▪️ 03 ट्रैक्टरों पर ₹6000-₹6000 का चालान
▪️ 02 बसों पर ₹5000-₹5000 का चालान
▪️ कुल 28 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹39,500 का जुर्माना वसूला गया

पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया है, ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके।

गुना पुलिस की अपील:
ओवरलोडिंग, तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें।
यातायात नियमों का पालन करें — सुरक्षित रहें, सुरक्षित रखें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User