नाराज होकर घर से निकली नाबालिग बालिका को गुना कोतवाली पुलिस ने दो घंटे में सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा

Sep 2, 2025 - 20:34
Sep 2, 2025 - 20:38
 0  0

गुना (आरएनआई) गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा आज सुबह घर से कोचिंग के लिए निकली एक नाबालिग बालिका के गुम होने के मामले में तत्परता से कार्यवाही कर महज 02 घंटों में ही बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंप दिया गया।

 आज 02 सितंबर को एक मां द्वारा गुना कोतवाली में सूचना दी गई कि उसकी 14 वर्षीय लडकी सुबह  08 बजे घर से कोचिंग जाने की कहकर गई थी जो अभी तक घर वापस नही पहुंची   हैं । गुना कोतवाली पुलिस द्वारा शहर से एक नाबालिग बच्‍ची के इस तरह घर से गुम होने की घटना को गंभीरता से लेकर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान द्वारा तत्काल एक विशेष टीम बनाकर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई । टीम द्वारा सर्वप्रथम बच्ची के घर व कोचिंग के आसपास सघन पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली । तत्पश्चात विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर शहर में जगह-जगह बालिका को खोजने के प्रयास किए गए। जिसके परिणाम स्वरुप गुना बस स्टेंड पर पुलिस को बालिका खडी हुई मिल गई । इसके बाद पुलिस टीम बालिका को साथ लेकर थाने आई जिसने पूछताछ पर बताया कि उसके घरवाले उसे हर बात पर डांट लगाते हैं और बीती 01 सितंबर को उसका जन्मदिन था तो वह स्कूल के बाद अपनी सहेलियों के साथ जन्मदिन मनाने के कारण घर लेट पहुंची तो घरवालों ने उसे बहुत डांटा इसी बात से नाराज होकर वह आज अपने बैग में कुछ कपडे रखकर कोचिंग जाने का कहकर घर से निकल गई थी । पुलिस द्वारा बालिका के परिजनों को उचित समझाईस देकर बालिका को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया।

इस प्रकार पुलिस द्वारा बालिका के गुम होने के मामले में तत्परता से कार्यवाही कर महज 02 घंटे के भीतर ही बालिका को सकुशल खोज लिया गया ।

  गुना कोतवाली थाना पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, आरक्षक नीरज रघुवंशी एवं महिला आरक्षक रश्मि सेन की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0