केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, जवानों ने की परेड

एनएफएल विजयपुर की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने 56वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। 

Monday, March 10, 2025 - 19:15
Updated: 2 years ago
0
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, जवानों ने की परेड

गुना (आरएनआई) इस अवसर पर सीआईएसएफ के जवानों द्वारा भव्य परेड की गई एनएफएल के मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम में शिरकत की। परेड का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर राय सिंह ने किया। साथ ही सीआईएसएफ जवानों द्वारा हेड कांस्टेबल जीडी चंन्द्रकांत सिंह के नेतृत्व में होस्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन ड्रिल  का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।                                         

                                                                                                              

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विनय कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में सीआईएसएफ द्वारा एनएफएल की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की तारीफ की तथा इकाई के बल सदस्यों को पुरस्कृत भी किया गया अंत में इकाई प्रभारी स्वप्निल उबाले उप कमांडेंट द्वारा अपने संबोधन में कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों सीआईएसएफ के बल सदस्यों एवं परिवार जनों को धन्यवाद दिया संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक फायर कपिल देव एवं उप निरीक्षक नीरज कुमार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कमांडेंट विजय सोनवाने, निरीक्षक गुलाब सिंह, एवं अन्य बल सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User