केंद्र सरकार द्वारा जातिगणना करने की घोषणा, कांग्रेसियों में जश्न बताया राहुल की जीत, मथुरा यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी

Friday, May 2, 2025 - 16:03
Updated: 1 year ago
0
केंद्र सरकार द्वारा जातिगणना करने की घोषणा, कांग्रेसियों में जश्न बताया राहुल की जीत, मथुरा यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी

मथुरा (आरएनआई) यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दुर्गेश बघेल ने कहा केंद्र सरकार के द्वारा जाति गणना करने के निर्णय को कांग्रेसियों की  ऐतिहासिक जीत बताया है। जिसकी  नींव श्री राहुल गांधी  ने रखी थी । जातीय जनगणना को लेकर जो आवाज राहुल गांधी ने संसद से उठाई।

पूरे देश की बुलंद आवाज़ बन चुकी है।भाजपा सरकार को  झुकना पड़ा है। राहुल गांधी की दृढ़ इच्छाशक्ति और जनता के साथ उनके रिश्ते का परिणाम है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विनेश सनवाल  ने कहा कि नेता विपक्ष  द्वारा लगातार सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण की दिशा में सड़क से संसद तक जातिगत जनगणना की माँग पुरजोर ढंग से उठाई गई। आखिर उनकी मेहनत रंग लाई और केंद्र की भाजपा सरकार को आखिर उनकी मांग को मानकर जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लेना पड़ा। 

बीते दिनों गुजरात में सम्पन्न कांग्रेस अधिवेशन में भी इस ऐतिहासिक पहल पर पार्टी द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया था। राहुल के संघर्ष ने समाज के पिछड़ों, वंचितों को देश के विकास में न्यायोचित भागीदारी सुनिश्चित करने का बड़ा मौका दिया है। हम सभी देशवासी राहुल जी और कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देते हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी मोहन सिंह  ने कहा कि जातिगत जनगणना की मांग करते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने कहा था कि वो केंद्र सरकार से इसे पूरा कराकर रहेंगे। उन्होंने लगातार संसद से लेकर अपनी यात्राओं, रैलियों, जनसभाओं में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। क्योंकि यह देश के करोड़ों दलित, पिछड़े, आदिवासी, वंचित वर्गों को उनका हक दिलाने से जुड़ा था। आखिर केंद्र सरकार को उनकी जायज मांग के आगे झुकना पड़ा और जनगणना के साथ ही जातिगत जनगणना कराने का फैसला लेना पड़ा। यह सामाजिक न्याय के साथ-साथ राहुल के संघर्ष की जीत है।

बंटी गौतम नीरज सनवाल विजय सिंह बंटी फारूकी गौरव बघेल रवि पाल सलमान कुरैशी नदीम जावेद भोला सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User